होम = दुनिया = अमेरिका में एयरपोर्ट के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, आग लगने से सभी यात्रियों की मौत

अमेरिका में एयरपोर्ट के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, आग लगने से सभी यात्रियों की मौत

by | Sep 7, 2025 | दुनिया

Helicopter crashes : मिनेसोटा के एयरलेक एयरपोर्ट के पास एक रॉबिन्सन R66 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग का गोला बन गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है और जांच जारी है।

बता दें कि अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में सवार सभी लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को रॉबिन्सन R66 के रूप में पहचाना गया है। यह एयरलेक एयरपोर्ट के पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय समयानुसार यह घटना दोपहर करीब 2:45 बजे हुई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। अधिकारी हेलीकॉप्टर की जांच और हादसे के कारणों का पता लगाने में लगे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना गैर-आवासीय और गैर-व्यावसायिक क्षेत्र में हुई है और जमीन पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़े : US-China Relations: जल्द ही दक्षिण कोरिया जाने की तैयारी में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, शी जिनपिंग से भी करेंगे मुलाकात

बंगाल