होम = दुनिया = ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का उल्टा वार, F-35 जेट सौदे ताश के पत्तों की तरह गिरे

ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का उल्टा वार, F-35 जेट सौदे ताश के पत्तों की तरह गिरे

by | Nov 27, 2025 | दुनिया

Trump’s Tariffs Sting Back: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऊंचे टैरिफ वाली नीति अब उन्हीं के देश के सबसे महंगे और हाई-टेक हथियार कार्यक्रम पर भारी पड़ रही है। दुनिया के सबसे एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर जेट F-35 लाइटनिंग-II की वैश्विक बिक्री 2025 में बुरी तरह चरमरा गई है। इस साल पुर्तगाल और स्पेन ने अपने ऑर्डर रद्द किए, भारत ने इस जेट को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया, जबकि स्विट्जरलैंड और कनाडा समीक्षा मोड में चले गए हैं। कुल मिलाकर 150 से अधिक F-35 जेट का ऑर्डर कैंसिल या होल्ड हो चुका है, जिससे लॉकहीड मार्टिन को अरबों डॉलर का सीधा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

F-35 क्यों है खास

F-35 एक मल्टी-रोल स्टील्थ फाइटर जेट है, जो हवा से हवा, जमीन और समुद्र तीनों मोर्चों पर हमला करने में सक्षम है। 20 से ज्यादा देश इसे खरीदते रहे हैं। लेकिन इसकी कीमत करीब 80–100 मिलियन डॉलर प्रति जेट है, जो इसे दुनिया के सबसे महंगे लड़ाकू विमानों में शामिल करती है। बड़े विदेशी ऑर्डर मिलने से लागत नियंत्रित रहती है, लेकिन मौजूदा हालात में यह समीकरण उलट गया है।

ट्रंप के टैरिफ ने बिगाड़ा खेल

2025 में ट्रंप ने विदेशी सामान पर 10% से 50% तक टैरिफ लगा दिए। अप्रैल तक औसत टैरिफ 27% तक पहुंच गया जो सौ साल में सबसे ज्यादा है। समस्या यह है कि F-35 के कई अहम पार्ट्स अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स से आते हैं। टैरिफ बढ़ने से जेट की कीमत और बढ़ गई, जिससे सहयोगी देश नाराज हो गए और उन्होंने राफेल, यूरोफाइटर और ग्रिपेन जैसे विकल्प चुनना शुरू कर दिया। ट्रंप ने नवंबर में सऊदी अरब को F-35 बेचने की मंजूरी दी है, लेकिन यह सौदा इज़रायल की आपत्तियों के कारण फंस सकता है।

अमेरिका को ही पड़ा बड़ा झटका

  • F-35 कार्यक्रम को 100 बिलियन डॉलर से अधिक का संभावित नुकसान
  • पेंटागन ने 2026 की खरीदारी घटाई
  • अमेरिकी परिवारों पर प्रति घर 1,200 डॉलर का अतिरिक्त टैक्स बोझ
  • NATO के साथ रिश्तों में तनाव
  • लॉकहीड मार्टिन में नौकरियों की संभावना घटने का डर

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नीति नहीं बदली गई तो F-35 का भविष्य संदेह में पड़ सकता है। ट्रेड वॉर और महंगाई के बढ़ते खतरे ने अमेरिका फर्स्ट नीति को अमेरिका के खिलाफ खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़े: एक से ज्यादा शादी पर असम में कड़ा कानून पास, 10 साल तक जेल और सरकारी नौकरी पर रोक, जानिए क्या कुछ है खास

बंगाल