Hong Kong Fire : हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में भयंकर आग लग गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पा लिया गया है। हांलाकि अभी पूरी तरह से आग से बुझी नहीं है। बता दें कि इस हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सैकड़ों लोग अभी भी लापता है। बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

44 लोगों की मौत और 300 लोग लापता
फायर सर्विस ने बताया कि अब तक करीब 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हांगकांग (Hong Kong Fire) के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के कई ऊंचे अपार्टमेंट ब्लॉक में भयानक आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग लापता हैं। आग भड़कने की वजह से दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों तक पहुंचने में मुश्किलें हुई।

तीन लोग गिरफ्तार
अधिकारियों ने गुरुवार सुबह बताया कि इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो डायरेक्टर और एक कंसल्टेंट शामिल है।
लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील
आग लगने के बाद फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। विभाग ने आस-पास के लोगों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और शांत रहने की अपील की है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
लगभग 16 घंटे तक रही आग
ताइ पो जिले में लगी आग लगभग 16 घंटे तक रही। आग पर काबू पाने वाले कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित तीन टावरों पर फोकस रखा। उनका कहना था कि चार दूसरी इमारतों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि आग पूरी तरह बुझी नहीं हैं।
ये भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में हवा ‘बेहद खराब’, हालात चिंताजनक ; क्या अब हालात काबू से बाहर?
17 साल पहले भी लगी थी आग
बता दें कि 17 साल पहले भी हांगकांग में करीब इसी तरह की लेवल पांच कैटेगरी की आग लगी थी, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। हालांकि इस बार नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा है। प्रशासन ने घायलों और प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है ताकि उन्हें तुरंत मदद मिल सके।

