Vladimir Putin Favourite Breakfast Food: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा इन दिनों खबरों में है। भारत और रूस के बीच पुरानी और मजबूत दोस्ती है। दोनों देश हमेशा एक-दूसरे की मदद करते रहे हैं।
पुतिन पहले भी 10 बार भारत आ चुके हैं और यह उनकी 11वीं यात्रा है। वे अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं।पुतिन का खाना बहुत ही हेल्दी होता है, लेकिन भारत की एक लोकप्रिय और आम डिश भी उन्हें बहुत पसंद है। यह डिश है दलिया, जिसे पुतिन बड़े शौक से खाते हैं।
नाश्ते में क्या खाते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन
पुतिन ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें हल्का नाश्ता पसंद है। उनके नाश्ते में आम तौर पर ये चीजें होती हैं:
अंडा, पनीर, फल, जूस, शहद, दलिया।
पत्रकार बेन जुडाग की किताब में भी लिखा है कि उनका नाश्ता उनकी सक्रिय लाइफस्टाइल के लिए बिल्कुल सही है। पुतिन ने खुद कहा है कि वे हर दिन दलिया बड़े शौक से खाते हैं।
मीठा दलिया बनाने की आसान विधि
- दलिया भिगोएं और थोड़े पानी में हल्का पकाएं।
- इसमें दूध डालें और अच्छे से मिलाकर पकाएं।
- ऊपर से गुड़ या चीनी डालकर सर्व करें।
नमकीन दलिया बनाने की विधि
- दलिया धो लें।
- कुकर में 2 चम्मच देसी घी, हींग और जीरा डालकर गर्म करें।
- पसंदीदा सब्जियां (आलू, प्याज, टमाटर, बीन्स, मटर, गाजर, शिमला मिर्च, कॉर्न) काटकर डालें और हल्का फ्राई करें।
- सब्जियों में हल्दी, नमक और काली मिर्च डालें।
- भीगे हुए दलिया डालकर मिलाएं।
- पानी डालकर 2-3 सीटी तक पकाएं।
- ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

