होम = Breaking = अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- सारा इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह करेंगे; पुल और पावर प्लांट निशाने पर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- सारा इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह करेंगे; पुल और पावर प्लांट निशाने पर

Donald Trump Threat Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुक्रवार को 35वें दिन प्रवेश कर गया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने अब तक ईरान के बचे-खुचे इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह निशाना बनाना शुरू भी नहीं किया है लेकिन आगे की कार्रवाई सख्त होगी।

पावर प्लांट और पुल को निशाना बनाएंगे

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया द ट्रूथ पर लिखा कि ईरान युद्ध में दुनिया की सबसे ताकतवर सेना का अब अगला निशाना रह गए इंफ्रास्ट्रक्चर हो सकता है। इस दौरान ईरान में पावर प्लांट और पुल को निशाना बनाकर तबाह किया जाएगा। बता दें कि अमेरिकी सेना ईरान में बड़े पुल को नुकसान पहुंचाया है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि ईरान इस पुल के जरिए अपने सैन्य ताकत को मजबूत कर रहा। यहां तक ड्रोन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री का ट्रांसपोर्टेशन किया जा रहा था।

अमेरिका का यूएसएस जेराल्ड युद्धपोत हुआ तैनात

अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर फोर्ड अब फिर से समुद्र में लौट आया है और मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। यह जानकारी अमेरिकी 6th फ्लीट के बयान में दी गई। बयान के मुताबिक, यह जहाज क्रोएशिया के स्प्लिट बंदरगाह से रवाना हुआ और अब किसी भी क्षेत्र में मिशन के लिए तैयार है। इस जहाज में 12 मार्च को आग लग गई थी, जब यह लाल सागर में ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत तैनात था। आग जहाज के लॉन्ड्री (कपड़े धोने वाले) में लगी थी।

Donald Trump का ईरान को कड़ा संदेश, इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की चेतावनी