होम = दुनिया = निमिषा प्रिया को जल्द फांसी देने की मांग, तलाल के भाई ने एटॉर्नी जनरल को लिखा पत्र

निमिषा प्रिया को जल्द फांसी देने की मांग, तलाल के भाई ने एटॉर्नी जनरल को लिखा पत्र

by | Aug 4, 2025 | दुनिया

Nimisha Priya: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मौत की सजा देने के लिए नई तारीख की मांग की गई है। खबर है कि यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी के भाई अब्दुल फतेह ने अदालत को लिखे पत्र में निमिषा को जल्द से जल्द मौत की सजा दिए जाने की मांग की है। वहीं, इससे पहले यमन की अदालत ने फांसी की तारीख 16 जुलाई तय की थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।

तलाल के भाई ने एटॉर्नी जनरल को लिखा पत्र

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के एटॉर्नी जनरल जज अब्दुल सलाम अल हूती को तलाल के भाई फतेह की तरफ से पत्र लिखा गया है। इस पत्र के जरिए निमिषा (Nimisha Priya) को तत्काल मौत की सजा देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि परिवार ने माफी देने के लिए इनकार कर दिया है।

सुलह के सभी प्रयासों से इनकार

पत्र में कहा गया है, ‘हमने सुलह के सभी प्रयासों से इनकार कर दिया है।’ पत्र में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि आधा महीने से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: “खुद ही संदिग्ध आयोग बन गया है”, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की चुनाव आयोग पर कड़ी प्रतिक्रिया

खबरें हैं कि फतेह की तरफ से 25 जुलाई को ऐसा ही पत्र भेजा गया था, जिसमें सजा-ए-मौत की नई तारीख की मांग की गई थी। उन्होंने पत्र के जरिए भारतीय मीडिया में चल रही खबरों पर भी आपत्ति जताई थी, जिसमें संभावित सुलह की बात कही गई थी। उन्होंने लिखा था, ‘तलाल का खून मोल भाव के बाजार में बिकने वाली चीज नहीं बनेगा।’ उन्होंने परिवार की तरफ से किसी भी तरह की सुलह से भी इनकार किया था।

यह भी देखें: Trump Controversy: शब्दों की जंग या असली जंग? Trump की हरकतों से तिलमिलाया Philippines | Top News

बता दें कि निमिषा प्रिया (Nimisha Priya)  पर साल 2018 में तलाल की हत्या के आरोप लगे थे। कहा जा रहा है कि क्लीनिक खोलने की कोशिश में निमिषा ने तलाल से साझेदारी की थी, लेकिन बाद में दोनों के संबंधों में तनाव आ गया। तलाल ने निमिषा का पासपोर्ट रख लिया था और इसे हासिल करने की कोशिश में निमिषा ने उसे बेहोश करने की कोशिश की लेकिन ओवरडोज से तलाल की मौत हो गई।

बंगाल