होम = दुनिया = 150 बार खत्म कर सकता हूं दुनिया…ट्रंप की रूस-चीन को खुली चेतावन

150 बार खत्म कर सकता हूं दुनिया…ट्रंप की रूस-चीन को खुली चेतावन

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका अब फिर से परमाणु परीक्षण (Nuclear Test) शुरू करेगा। ट्रंप ने कहा कि जब रूस, चीन और उत्तर कोरिया लगातार अपने परमाणु हथियारों को मजबूत कर रहे हैं, तो अमेरिका अब “चुप नहीं बैठ सकता।” उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा “हमारे पास इतनी परमाणु शक्ति है कि हम इस दुनिया को 150 बार तबाह कर सकते हैं।”

अब जवाब देने का वक्त

ट्रंप ने यह बयान अमेरिकी चैनल CBS न्यूज के मशहूर शो “60 Minutes” में दिया। उन्होंने कहा, “रूस और चीन लगातार परीक्षण कर रहे हैं। उत्तर कोरिया तो हर महीने कुछ न कुछ नया धमाका कर देता है। ऐसे में अगर अमेरिका ही संयम दिखाता रहे, तो दुनिया उसे कमजोर समझेगी। अब वक्त है कि हम भी जवाब दें।” अमेरिका अब “सिर्फ संयम की नीति” नहीं अपनाएगा, क्योंकि अन्य देश इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस को “तुरंत परमाणु परीक्षण शुरू करने” का आदेश दे दिया है। यह आदेश उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली मुलाकात से ठीक पहले जारी किया गया है।

अमेरिकी रक्षा और रणनीतिक हलकों में खलबली

ट्रंप ने सवाल उठाया “जब बाकी सभी देश परीक्षण कर रहे हैं, तो हम क्यों नहीं? निरस्त्रीकरण (Disarmament) की बातें तभी मायने रखती हैं, जब सब समान नियमों का पालन करें। अगर रूस ‘ब्यूरवेस्तनिक’ जैसी मिसाइलें बना सकता है और उत्तर कोरिया लगातार धमाके कर सकता है, तो अमेरिका को भी अपनी ताकत दिखानी होगी।” हालांकि, उनके इस बयान ने अमेरिकी रक्षा और रणनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। यूएस स्ट्रैटेजिक कमांड (STRATCOM) के प्रमुख वाइस एडमिरल रिचर्ड कोरेल ने कहा कि हाल के वर्षों में रूस और चीन द्वारा किसी परमाणु विस्फोटक परीक्षण के प्रमाण नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा “राष्ट्रपति के इस बयान को सावधानी से देखा जाना चाहिए।”

फिलहाल, ट्रंप का यह बयान न केवल अमेरिका की विदेश नीति पर सवाल खड़ा कर रहा है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि आने वाले दिनों में दुनिया एक नए परमाणु तनाव (Nuclear Tension) के दौर में प्रवेश कर सकती है। अगर यह सच में होता है, तो यह पृथ्वी के लिए एक भयावह चेतावनी साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध

बंगाल