होम = दुनिया = बलूचिस्तान के केच जिले में सशस्त्र बलों पर हमला, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

बलूचिस्तान के केच जिले में सशस्त्र बलों पर हमला, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

by | Sep 6, 2025 | दुनिया

BLA Attack on Pak Army :  पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत में ईरान की सीमा से लगे केच जिले के मांड इलाके में शुक्रवार को हुए एक सशस्त्र हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए. अधिकारियों के अनुसार, हमला कोह-पुशात बाजार क्षेत्र में उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार सुरक्षाकर्मी नियमित गश्त पर थे.

मौके पर ही दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

सुरक्षाबलों के अनुसार सादे कपड़ों में तैनात दोनों सुरक्षाकर्मियों पर अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर गोलीबारी की,जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मारे गए सुरक्षाकर्मियों की पहचान अब्दुल अज़ीज़ और जमील अहमद के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें : हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया…अपनी हरकतों पर पछता रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

हमले की सूचना मिलते ही लेवी बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया. शवों को पास के चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. स्थानीय समाचार पोर्टल द बलोचिस्तान पोस्ट ने भी हमले के पीछे किसी संगठन के शामिल होने की पुष्टि नहीं की है. गौरतलब है कि बलोचिस्तान में सुरक्षाबलों को आए दिन उग्रवादी हमलों का सामना करना पड़ता है. इस हमले ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tags : BLA Attack

बंगाल