होम = दुनिया = Australia Bondi Beach Attack: भारत के पासपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे बाप-बेटे, फिलीपींस ने किया चौंकाने वाला दावा

Australia Bondi Beach Attack: भारत के पासपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे बाप-बेटे, फिलीपींस ने किया चौंकाने वाला दावा

by | Dec 16, 2025 | दुनिया

Australia Bondi Beach Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर हुए हालिया हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी मचा दी है। इस हमले से इस्लामिक स्टेट (ISIS) के तार जुड़े होने की बात सामने आई है। अब फिलीपींस ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है कि इस हमले के आरोपी पाकिस्तानी मूल के बाप-बेटे भारत के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे।

फिलीपींस के अधिकारियों खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर पिता साजिद अकरम (50) और उसका बेटा नवीद अकरम (24) कुछ हफ्ते फिलीपींस की यात्रा पर भी गए थे। फिलीपींस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों 1 नवंबर को सिडनी से एक साथ आए और 28 नवंबर तक वहां रहे। फिलीपींस की यात्रा का मकसद और उन्होंने किन जगहों पर ठहराव किया, किन लोगों से संपर्क किया, इसकी जांच ऑस्ट्रेलियाई पुलिस और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि क्या यह यात्रा सामान्य थी या किसी चरमपंथी नेटवर्क से मिलने के लिए की गई थी।

क्या है ISIS झंडे का सच

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों की कार से ISIS का झंडा और कुछ विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इस घटनाक्रम ने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि यह हमला ISIS की विचारधारा से प्रेरित था। सोशल मीडिया पर फिलीपींस के दावे पर यूजर्स ने टिप्पणी की कि शायद बाप-बेटे का भारतीय पासपोर्ट फर्जी था। फिलीपींस आव्रजन ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपींस यात्रा के दौरान दोनों ने स्थानीय स्थानों का दौरा किया, लेकिन उनका मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

कुछ सुराग अभी भी बाकी

इस पूरे मामले में अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बाप-बेटे ने ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस में कौन-कौन से नेटवर्क से संपर्क किया और किस तरह की योजना बनाई। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस और फिलीपींस की टीमें मिलकर जांच कर रही हैं। इस हमले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय निगरानी में कितनी बड़ी खामियां हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और दोनों बाप-बेटे के संपर्कों और यात्रा के उद्देश्य का पता लगाने में लगी है।

ये भी पढ़े: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल को बड़ी राहत, ED चार्जशीट पर कोर्ट ने नहीं लिया संज्ञान