होम = दुनिया = तख्तापलट की अटकलों के बीच जनरल असीम मुनीर ने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को नकारा, कहा-मैं देश का सेवक हूं

तख्तापलट की अटकलों के बीच जनरल असीम मुनीर ने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को नकारा, कहा-मैं देश का सेवक हूं

by | Aug 17, 2025 | दुनिया

Pakistan Army chief : पाकिस्तान आर्मी के प्रमुख जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) ने कथित राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि उनका केवल एक ही उद्देश्य है,और वह है देश की सेवा. उन्होंने यह बयान हाल ही में बेल्जियम के ब्रुसेल्स में दिया,जहां वह संयुक्त राज्य अमेरिका से लौटने के दौरान एक छोटे से सभा में बोल रहे थे.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,प्रसिद्ध पत्रकार सुहैल वारईच ने अपनी लेख में यह खुलासा किया कि मुनीर ने यह बात एक दो घंटे की बैठक में कही. मुनीर ने कहा कि ईश्वर ने मुझे देश का संरक्षक बनाया है और मेरी कोई और चाहत नहीं है. मैं एक सैनिक हूं और मेरी सबसे बड़ी इच्छा शहादत प्राप्त करना है.

सेना प्रमुख पर राजनीतिक अफवाहें

पाकिस्तान में सेना प्रमुखों के बारे में राजनीतिक अफवाहें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं,खासकर जब इतिहास में कई सैन्य शासन और तख्तापलट की घटनाएं हो चुकी हैं. हाल ही में यह अफवाहें उड़ी थीं कि जनरल मुनीर का इरादा पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी को बदलने का हो सकता है. यह चर्चा खासतौर पर तब बढ़ी जब मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नति मिली,जिसके बाद से उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर कयास लगाए जा रहे थे.

जनरल मुनीर पाकिस्तान के इतिहास में दूसरे फील्ड मार्शल हैं,पहले फील्ड मार्शल आयुब खान थे,जिन्होंने पाकिस्तान के शासन पर कब्जा किया था. मुनीर की हाल की अमेरिकी यात्रा के दौरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात ने भी इन अफवाहों को और हवा दी.

राजनीतिक अराजकता की चेतावनी

जनरल मुनीर ने यह भी कहा कि अफवाहों को फैलाने के पीछे कुछ ऐसे तत्व हैं जो न तो सरकार के पक्षधर हैं और न ही सेना के. उनका कहना था कि इन अफवाहों का कोई आधार नहीं है. दरअसल यह वह लोग हैं जो पाकिस्तान में राजनीतिक अराजकता पैदा करना चाहते हैं. बता दें कि पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी और सैन्य प्रवक्ता पहले ही इन अफवाहों को नकार चुके हैं.

पाकिस्तान के भविष्य का रोडमैप

वारईच के मुताबिक जनरल मुनीर ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के पास खनिज संसाधनों के रूप में एक अनमोल खजाना है, जो देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास दुर्लभ पृथ्वी खनिज हैं, जिनकी मदद से पाकिस्तान का कर्ज भी कम हो सकता है और यह जल्द ही समृद्ध देशों में शामिल हो सकता है.

जनरल मुनीर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाए रखेगा और किसी एक मित्र के लिए दूसरे मित्र को बलि चढ़ा नहीं जाएगा. पाकिस्तान में सेना प्रमुख का इस तरह का बयान राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर जब से देश आर्थिक और राजनीतिक संकटों से जूझ रहा है.

Tags : Asim Munir

बंगाल