होम = दुनिया = इजरायल-ईरान के बाद आमने-सामने आए ये देश, एयरस्ट्राइक की बात भी आ रही सामने

इजरायल-ईरान के बाद आमने-सामने आए ये देश, एयरस्ट्राइक की बात भी आ रही सामने

by | Jul 24, 2025 | दुनिया

Thailand-Cambodia: हाल ही में रूस-यूक्रेन, इजरायल-ईरान, इजरायल-हमास के बीच युद्ध देखने को मिला था। वहीं, अब नया संघर्ष कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शुरू हुआ है। दोनों देशों के बीच एक-दूसरे पर गोलीबारी और रॉकेट से हमला करने की शुरुआत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंबोडिया के हमले में थाईलैंड का एक गैस स्टेशन तबाह हो चुका है। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि थाईलैंड ने कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक की है। दोनों पक्षों के संघर्ष में कम से कम 9 लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की खबर है।

थाईलैंड के गैस स्टेशन पर कंबोडिया का हमला

बता दें, थाईलैंड के गैस स्टेशन पर कंबोडिया ने BM-21 रॉकेट से हमला किया है। इस हमले के बाद से बैंकॉक (Thailand-Cambodia) में हड़कंप मचा हुआ है। सामने आए वीडियो में सैनिक अपनी जान बचाने के लिए फर्श पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की खबरें भी आई हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस झड़प में 14 लोगों की मौत, कई स्कूली बच्चे और आम नागरिकों समेत 14 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:अंबानी ग्रुप पर ED का शिकंजा! 3000 करोड़ के घोटाले में 35 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

वहीं, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी कर दी है। थाईलैंड में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि थाईलैंड और कंबोडिया में 24 जुलाई को रॉकेट और आर्टिलरी गन से हमले की सूचना मिली है। ऐसे में बॉर्डर क्षेत्रों में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को तत्तकाल इलाका खाली करने की सलाह दी जाती है।साथ ही थाईलैंड सरकार की एडवाइजरी को फॉलो करने को भी कहा गया है।

यह भी देखें: Payal Malik Controversy: क्या है अरमान-पायल का विवाद… क्यों मांगी हाथ जोड़कर माफी ? |

इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हवाले से इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड (Thailand-Cambodia) ने कंबोडिया पर जवाबी एयरस्ट्राइक कर दी है। इसमें एफ-16 फाइटर जेटों का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये आधिकारिक बयान आने के बाद ही पता चल पाएगा।