होम = दुनिया = Afghanistan Earthquake : फिर कांपा अफगानिस्तान, धरती ने दोबारा झटका दिया 3.7 की तीव्रता से

Afghanistan Earthquake : फिर कांपा अफगानिस्तान, धरती ने दोबारा झटका दिया 3.7 की तीव्रता से

by | Oct 24, 2025 | दुनिया

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार (24 अक्टूबर) तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:09 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से करीब 80 किलोमीटर गहराई में था। झटके हल्के थे, इसलिए फिलहाल किसी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।

एक महीने में चौथी बार आया भूकंप

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में पिछले कुछ हफ्तों में कई बार धरती कांप चुकी है। मंगलवार (21 अक्टूबर) तड़के भी 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इससे पहले 17 अक्टूबर को उत्तरी अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, वह भूकंप खांडूद से 47 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में, जमीन से 43 किलोमीटर गहराई पर आया था।

अफगानिस्तान में क्यों बार-बार आते हैं भूकंप?

बता दें कि, अफगानिस्तान हिंदू कुश क्षेत्र में है जो टेक्टॉनिक्स प्लेट का सक्रिय जोन है। यहां इंडियन प्लेट का यूरोएशियन प्लेट से टकराव होता है। पिछले 10 सालों में 300 किलोमीटर के दायरे में 10 भूकंपों की तीव्रता 6.0 से ऊपर रही है। 2015 में 7.5 तीव्रता वाला घातक भूकंप आया था। 2023 में 6.3 तीव्रता वाला भूकंप आया था जिसमें 1,500 लोगों की मौत हो गई थी।

भूकंप आते क्यों हैं?

बता दें कि, पृथ्वी के अंदर कुल सात टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद हैं। ये टेक्टोनिक प्लेट्स जब फॉल्ट लाइन से टकरा जाती हैं तो घर्षण उत्पन्न होता है और ऊर्जा बाहर निकलती है। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता के बारे में जानें?

0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी

2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है

3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया

4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है

5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है

6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है

7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं

8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही

9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

Tags :