Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 2025 पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक अनोखी झलक देखने को मिली, जहां गणपति बप्पा की प्रतिमा को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के स्वरूप में सजाया गया है। भगवा वस्त्र, माथे पर चंदन तिलक और ध्यान मुद्रा में बैठे गणपति बप्पा भक्तों को भक्ति और साधना का गहरा संदेश देते हैं। यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें व वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। भक्त इसे गुरु और भगवान के रिश्ते का दिव्य प्रतीक मान रहे हैं।
Ganesh Chaturthi 2025: Ganesh Chaturthi 2025 is being celebrated with great pomp across the country. A unique glimpse was seen in Ulhasnagar, Maharashtra, where the idol of Ganpati Bappa has been decorated in the form of spiritual guru Premananda Ji Maharaj. Wearing saffron clothes, sandalwood tilak on the forehead and sitting in meditation posture, Ganpati Bappa gives a deep message of devotion and meditation to the devotees. This idol has become a topic of discussion among the devotees and its pictures and videos are going viral on social media. Devotees are considering it a divine symbol of the relationship between Guru and God.
