बेंगलुरु में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही वह नेता हैं जो उसके सपनों को साकार कर रहे हैं। भाटिया ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को अटल प्रक्रिया बताया और कहा कि अनुच्छेद 370 को कांग्रेस ने नहीं हटाया, जबकि पीएम मोदी ने यह ऐतिहासिक कार्य किया। कांग्रेस की तुलना उन्होंने उस छात्र से की जो तैयारी नहीं करता और असफल होने पर ईवीएम को दोष देता है।
https://youtu.be/h9O6j9hOihM
