Attack On Ashok Chakra: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का हजरतबल दरगाह राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को लेकर विवादों में है। वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी द्वारा लगाई गई पट्टिका पर राष्ट्रीय चिह्न अंकित होने पर विपक्ष और धार्मिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने इसे धार्मिक परंपराओं और संविधान के खिलाफ बताया, जबकि भाजपा ने अशोक स्तंभ के क्षतिग्रस्त किए जाने को राष्ट्रीय अपमान करार दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला राजनीतिक और धार्मिक दोनों मोर्चों पर तूल पकड़ चुका है
https://youtu.be/tda3GaDWD8Y
