UP Politics: इटावा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र की आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के 9 बजट पेश हो चुके हैं और 10वां बजट बाकी है, लेकिन आम जनता को कोई राहत नहीं मिली। अखिलेश ने सवाल उठाया कि GST लागू होने के बाद से किसे मुनाफा कमाने का मौका मिला और क्यों लगातार संशोधन करने पड़े। उन्होंने कहा कि स्लैब घटाने से महंगाई नहीं रुक सकती। साथ ही अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे भारत का निर्यात और ‘मेक इन इंडिया’ दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
https://youtu.be/uLJMQYHXD1k
