The Bengal Files controversy: विवेक अग्निहोत्री की मच अवेटेड और कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज देशभर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से विवाद छिड़ा हुआ है। खासकर पश्चिम बंगाल में ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और राज्य सरकार के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी पर सवाल उठते हुए यह अपील की है कि ममता बनर्जी इस फिल्म को बंगाल में रिलीज होने दें।

