हाल ही में जब दर्शकों ने ‘सैयारा’ जैसी इमोशन से भरी लव स्टोरी देखी थी, तब जरूरत महसूस हुई थी एक ऐसी फिल्म की, जो दिल को सुकून भी दे और चेहरे पर मुस्कान भी लाए। अब सिनेमाघरों में रिलीज हुई है ‘परम सुंदरी’, जो उस कमी को पूरी तरह से भरती है। ये एक खूबसूरत लेकिन असरदार प्रेम कहानी है, जो न सिर्फ दिल को छूती है बल्कि रिश्तों की सच्चाई भी दिखाती है।
