Bollywood News: फिल्म ‘शोले’ भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है। 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने वक्त में कई रिकॉर्ड बनाए और आज भी इसके डायलॉग्स और किरदार लोगों की जुबान पर हैं। जय-वीरू की दोस्ती हो, ठाकुर का बदला हो, बसंती की मस्त अदाएं हों या फिर गब्बर का डर—‘शोले’ ने सबको अपना दीवाना बनाया।

