• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • Raksha Bandhan Special : इन राज्यों में महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा की सुविधा, देखें पूरी लिस्ट

Raksha Bandhan Special : इन राज्यों में महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा की सुविधा, देखें पूरी लिस्ट

Women will get free bus travel facility in these states on Raksha Bandhan
inkhbar News
  • Last Updated: August 7, 2025 18:54:44 IST

Raksha Bandhan Special : रक्षाबंधन के खास मौके पर देश के कई राज्यों की सरकारें महिलाओं को फ्री बस सेवा का तोहफा देती हैं। इस सुविधा का उद्देश्य त्योहार के दिन बहनों को अपने भाइयों तक आसानी से और सुरक्षित पहुंचाने में मदद करना है। कुछ राज्यों दो दिन तो कुछ राज्यों में तीन दिन महिलाओं का टिकट फ्री रहेगा। हालांकि पंजाब और कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस सर्विस मुफ्त है। वहीं, दिल्ली की डीटीसी बसों में सिर्फ दिल्ली की महिलाएं फ्री में सफर करती हैं। 2025 में भी कई राज्य इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। नीचे उन राज्यों की सूची दी गई है, जहां रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी :

उत्तर प्रदेश :

सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिलाओं को तीन दिन तक रोडवेज और नगर बस सेवा में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। यह सुविधा 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उपलब्ध होगी।

हरियाणा :

हरियाणा में भी यह पहल शुरू कर दी गई है। जहां रोडवेज की सभी साधारण बसों में महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों को 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की रात 12 बजे तक फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली बसों में भी मान्य होगी।

राजस्थान :

राजस्थान की महिलाओं को इस बार लगातार दो दिन (9 और 10 अगस्त) तक फ्री बस सेवा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की बसों में राज्य की सीमाओं के भीतर उपलब्ध रहेगी। अगर आप राजस्थान में रहते हैं तो आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चंडीगढ़ :

चंडीगढ़ में भी रहने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) में चलने वाली सभी एसी और नॉन-एसी स्थानीय बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। हालांकि, यह सुविधा लंबी दूरी की बसों पर लागू नहीं होगी।

उत्तराखंड :

उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर हर साल की तरह इस बार भी महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इस राखी अपनी भाई को राखी बांधने वाली महिलाएं इस सुविधा का उपयोग कर सकती है।

दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक :

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक में महिलाओं को पहले से ही फ्री बस यात्रा की सुविधा प्राप्त है, जो रक्षाबंधन पर भी जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश :

भोपाल और इंदौर में रक्षाबंधन के दिन महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने “लाड़ली बहना योजना” के तहत बहनों के खातों में ₹1500 ट्रांसफर करने के साथ रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर ₹250 अतिरिक्त देने का ऐलान किया है। 28 लाख से ज्यादा बहनों को गैस सिलेंडर के लिए भी ₹43.90 करोड़ की सहायता दी जाएगी।

-रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की ये सुविधा न केवल एक सामाजिक सौगात है, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम भी है। त्योहारों पर ऐसा सहयोग महिलाओं के सफर को आसान और यादगार बना देता है।

यह भी पढ़े : ‘रक्षा’ के पर्व पर ‘बंधन’ नहीं रहा किराए का, सीएम योगी ने 8 सालों में 1.23 करोड़ बहनों को दी फ्री बस सेवा