होम = State = उत्तर प्रदेश = “इकरा हसन से निकाह कबूल है…कबूल है…कबूल है”, करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की विवादित पोस्ट से हंगामा

“इकरा हसन से निकाह कबूल है…कबूल है…कबूल है”, करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की विवादित पोस्ट से हंगामा

UP News: मुरादाबाद में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा की समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राणा ने अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने इकरा हसन से निकाह करने की बात कही, साथ ही AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी को जीजा बुलाने की शर्त भी रखी। वहीं विवाद बढ़ता देख उन्होंने इस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया है।

‘इकरा हसन से निकाह कबूल करता हूं’

दरअसल, करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, मैं कैराना सांसद इकरा हसन से निकाह कबूल फरमाता हूं। उन्होंने कहा- बशर्ते मैंने अपनी शर्तें रखी हैं कि असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी मुझे जीजा कहकर बुलाएंगे। राणा ने आगे कहा कि वह हिंदू ही रहेंगे और टीका भी लगाएंगे क्योंकि उन्हें हिंदू-मुस्लिम भाई बनकर यहीं रहना है। उन्होंने कहा कि उन्हें निकाह कबूल है। साथ ही उन्होंने इकरा हसन को लेकर कई पोस्ट कीं। जैसे ही विवाद बढ़ा तो योगेंद्र राणा ने अपनी पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।

यह भी पढ़ें: यहां स्कूल जाना खतरे से खाली नहीं! बाबूलाल मरांडी ने शेयर किया झारखंड के बच्चों का वीडियो

अपनी पोस्ट में योगेंद्र राणा ने लिखा कैराना सांसद इकरा हसन (UP News) अभी अविवाहित हैं और वह भी देखने में उनसे कम खूबसूरत नहीं हैं। राणा ने आगे कहा कि उनका घर मकान भी ठीकठाक है। उनके पास जमीन जायदाद और माल भी कम नहीं है। करणी सेना के नेता ने कहा कि मुरादाबाद में उनके कई मकान हैं। उन्होंने अपनी पत्नी से भी पूछ लिया है। इसलिए इकरा हसन चाहें तो उनसे शादी कर सकती हैं। इतना ही नहीं, राणा ने तो इकरा हसन को अपने घर में नमाज पढ़ने की इजाजत भी देने की बात कही। हालांकि उन्होंने शर्त रखी कि ओवैसी ब्रदर्स उन्हें जीजा कहकर बुलाएंगे। योगेंद्र राणा ने कहा कि उन्हें इकरा हसन से निकाह कबूल है …कबूल है… कबूल है।

यह भी देखें: Kanwar Yatra 2025: बैरागी कैंप में डाक Kanwar Yatra का रंग, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल |