होम = State = उत्तर प्रदेश = UP एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारा गया संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर शाहरुख पठान

UP एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारा गया संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर शाहरुख पठान

UP Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुजफ्फरनगर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गिरोह के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया.

10 से अधिक राउंड फायरिंग

रविवार देर रात हुई यह मुठभेड़ मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के बिजोपुरा तिराहे पर हुई. जहां पुलिस ने दोनों अपराधियों को ढेर कर दिया. STF के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए  कहा कि  खालापार निवासी शाहरुख पठान ने पुलिस पर 10 से अधिक राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में STF ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की. इस कार्रवाई में शाहरुख पठान मारा गया.

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से 9 एमएम की देसी पिस्तौल सहित तीन पिस्तौलें, 60 से अधिक कारतूस और एक कार बरामद की गई.

एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

एएसपी के अनुसार, शाहरुख पठान के खिलाफ हत्या, डकैती और अन्य अपराधों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे. वह पहले भी पुलिस कस्टडी में हत्या कर चुका था. सूचना के आधार पर STF ने बदमाश की कार की घेराबंदी की थी, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई.

ये भी पढ़ें : नोएडा में वाहन चोर बदमाश के साथ पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद पिंटू गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शाहरुख पठान की आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

बंगाल