होम = Cover Story Latest = Viral Video: ‘बुला ले पुलिस…’ बीच सड़क पर खुलेआम थप्पड़ और खामोश युवक, वायरल वीडियो ने छेड़ा जेंडर बहस का तूफान

Viral Video: ‘बुला ले पुलिस…’ बीच सड़क पर खुलेआम थप्पड़ और खामोश युवक, वायरल वीडियो ने छेड़ा जेंडर बहस का तूफान

Viral Video: गुरुग्राम से सामने आए एक हैरान कर देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। करीब 1 मिनट 2 सेकंड के इस क्लिप में एक युवती सड़क के बीच अपने कथित बॉयफ्रेंड को लगातार थप्पड़ मारती दिख रही है। हैरानी की बात यह रही कि युवक न तो पलटकर जवाब देता है और न ही वहां से हटने की कोशिश करता है बस चुपचाप सब सहता रहता है।

मेरे पास सबूत है

वीडियो में युवती गुस्से में चिल्लाते हुए कहती सुनाई देती है, बुला ले पुलिस, मेरे पास सबूत हैं… पीड़ित बनने का ड्रामा मत कर।” आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई ने घटना को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड किया। जब कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो युवती उन पर भी भड़क गई और पुलिस बुलाने की धमकी देने लगी।

थप्पड़ों के बावजूद युवक शांत

लगातार थप्पड़ों के बावजूद युवक का शांत रहना वीडियो को और भी चौंकाने वाला बना देता है। न हाथ उठाना, न जवाब देना इस दृश्य ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से भी फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है।

जेंडर इक्वालिटी को लेकर तीखी बहस

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर जेंडर इक्वालिटी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इसे पब्लिक हैरासमेंट बताया और सवाल उठाया कि अगर यही हरकत किसी युवक ने की होती, तो क्या प्रतिक्रिया अलग होती? कुछ ने कानून के समान लागू होने की मांग की, तो कुछ ने बिना पूरी जानकारी निष्कर्ष निकालने से सावधान रहने की अपील की।

फिलहाल, यह वीडियो न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार, कानून की भूमिका और समानता के सवालों को भी एक बार फिर केंद्र में ले आया है।

ये भी पढ़ें: LoC पर रहस्यमयी गुब्बारे! विदेशी करेंसी, QR कोड और सीमा पार साजिश की आशंका

बंगाल