Winter Travel in India: सर्दियों का मौसम भारत में यात्रा और पर्यटन के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। ठंड में बाहर निकलने का मन कम होता है, लेकिन अगर घूमने की बात हो, तो शरीर में नई ऊर्जा आ जाती है और लोग यात्रा पर निकल पड़ते हैं। इस समय धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों दोनों का आनंद लिया जा सकता है। भारत में कई तीर्थ स्थल अपने ऐतिहासिक महत्व और सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। ठंड के दिनों में इनका मौसम बेहद सुहाना होता है और यात्रा का अनुभव और भी यादगार बन जाता है। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख तीर्थ स्थलों के बारे में, जो सर्दियों में घूमने के लिए आदर्श हैं।
अयोध्या
उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भक्तों के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। इसके अलावा हनुमान गढ़ी मंदिर और नागेश्वरनाथ मंदिर जैसी धार्मिक स्थलियां पर्यटकों का आकर्षण केंद्र हैं। ठंडी हवाओं और सुहाने मौसम में अयोध्या की यात्रा विशेष रूप से आनंददायक रहती है।
वाराणसी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को भारत का पवित्र शहर माना जाता है। गंगा नदी के घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। ठंड के मौसम में वाराणसी की यात्रा का अनुभव बेहद सुखद होता है। सुबह के समय गंगा घाट पर होने वाली गंगा आरती का दृश्य पर्यटकों के लिए यादगार बन जाता है। साथ ही वाराणसी की प्राचीन गलियों और स्थानीय संस्कृति की झलक भी आपको देखने को मिलती है।
माउंट आबू
राजस्थान का माउंट आबू हिल स्टेशन सर्दियों में अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बेहद आकर्षक दिखता है। यहां का ठंडा मौसम और हरियाली पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। नक्की झील में बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है, जबकि दिलवाड़ा जैन मंदिर की नक्काशी और शांत वातावरण यात्रा का अनुभव और भी खास बना देता है।
मनाली
हिमाचल प्रदेश का मनाली सर्दियों में बर्फ से ढका एक अद्भुत स्थल प्रतीत होता है। यहां स्कीइंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग जैसे रोमांचक खेलों का अनुभव लिया जा सकता है। हिडिम्बा देवी मंदिर और वशिष्ठ मंदिर जैसे धार्मिक स्थल मनाली की खूबसूरती और आध्यात्मिक महत्व को और भी बढ़ा देते हैं।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में बजट-फ्रेंडली घूमने की ये है टॉप जगहें, जानें उनके नाम
