होम = ट्रैवल = रिपब्लिक डे पर जाएं इन खूबसूरत जगहों पर, जानें ट्रिप डिटेल्स

रिपब्लिक डे पर जाएं इन खूबसूरत जगहों पर, जानें ट्रिप डिटेल्स

by | Jan 23, 2026 | ट्रैवल

Republic Day 2026 : रिपब्लिक डे का लंबा वीकेंड आ चुका है और अगर आप लखनऊ से पास-पड़ोस में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चित्रकूट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यह जगह भीड़-भाड़ से दूर, हरी-भरी वादियों और धार्मिक स्थलों के लिए मशहूर है। लखनऊ से सिर्फ 233 किलोमीटर दूर स्थित इस हिल स्टेशन तक पहुंचने में लगभग 4-5 घंटे का समय लगता है।

चित्रकूट में क्या देखें

रामघाट

मंदाकिनी नदी के किनारे बसा रामघाट एक पवित्र स्थल है। यहां श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं और बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

हनुमाना धारा

पहाड़ी पर स्थित हनुमान जी का मंदिर दर्शनीय है। यहां तक ट्रेकिंग या रोपवे के जरिए पहुंचा जा सकता है। चढ़ाई के दौरान और चढ़ाई के बाद का दृश्य मन को सुकून देता है।

ट्रेकिंग का मजा- कामदगिरी

कामदगिरी पर्वत पर परिक्रमा ट्रेकिंग का बेहतरीन अनुभव देती है। प्राकृतिक सौंदर्य और हल्का एडवेंचर दोनों का संगम यहां देखा जा सकता है।

वाइल्डलाइफ सेंचुरी

रानीपुर स्थित वाइल्डलाइफ सेंचुरी में जंगल सफारी का अनुभव लिया जा सकता है। यहां बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, भालू और नीलगाय जैसी वन्य जीवों को देखा जा सकता है।

लखनऊ से चित्रकूट कैसे पहुंचें

बस: लखनऊ के चार बाग से नियमित बसें उपलब्ध हैं।

ट्रेन: नियरेस्ट रेलवे स्टेशन चित्रकूटधाम कर्वी है।

कार/टैक्सी: लखनऊ से कार द्वारा बांदा, फतेहपुर और रायबरेली होते हुए पहुंचा जा सकता है। दूरी लगभग 233 किलोमीटर है और समय लगभग 5 घंटे 15 मिनट।

चित्रकूट प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों, हल्के एडवेंचर और ट्रेकिंग का अनोखा मिश्रण प्रदान करता है। यह रिपब्लिक डे के लॉन्ग वीकेंड के लिए बेहतरीन विकल्प है।

ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2026: आज बसंत पंचमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त