होम = ट्रैवल = कम पैसे में बच्‍चों के साथ पूरा दिन करें मस्ती, Delhi-NCR की ये जगहें हैं घुमाने के ल‍िए बेस्‍ट

कम पैसे में बच्‍चों के साथ पूरा दिन करें मस्ती, Delhi-NCR की ये जगहें हैं घुमाने के ल‍िए बेस्‍ट

by | Jan 21, 2026 | ट्रैवल

Delhi-NCR Picnic Spots: सर्दी हो या गर्मी, बच्चों के लिए बाहर घूमना हमेशा खुशी का पल होता है। इससे उनका मन फ्रेश होता है और नई चीज़ें सीखने और एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है। लेकिन माता-पिता अक्सर सोचते हैं, ऐसी कौन-सी जगह है जहां बच्चों को मज़ा भी आए और खर्च भी ज्यादा न हो।

अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रहते हैं, तो आपके लिए यह लेख काफी मददगार साबित हो सकता है। यहां हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप 200 रुपये से भी कम खर्च करके पूरे दिन बच्चों के साथ मज़ा कर सकते हैं।

सुंदर नर्सरी (Sunder Nursery)

यदि आपके बच्चों को नेचर और खुली जगह पसंद है, तो सुंदर नर्सरी एक बढ़िया विकल्प है। यहां बच्चे झूलों का मज़ा ले सकते हैं, वहीं फैमिली के साथ पिकनिक का आनंद भी लिया जा सकता है।

टिकट: 50 रुपये प्रति व्यक्ति

खासियत: खूबसूरत फूल, बड़ा गार्डन, फोटो क्लिक करने के लिए परफेक्ट जगह

सुझाव: बच्चों को बाहर खेलने दें और खुद भी रिलैक्स करें

ओखला बर्ड सेंचुरी (Okhla Bird Sanctuary)

अगर बच्चों को पक्षियों में रुचि है, तो ओखला बर्ड सेंचुरी उनके लिए परफेक्ट है। यमुना नदी के किनारे यह सेंचुरी विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखने का मौका देती है।

टिकट: लगभग 30 रुपये प्रति व्यक्ति

खासियत: बच्चों के लिए मनोरंजक और सीखने का अनुभव, प्राकृतिक सौंदर्य

सुझाव: कैमरा लेकर जाएं, पक्षियों की फोटो क्लिक करना बच्चों को बहुत पसंद आएगा

बांसेरा पार्क (Baansera Park)

फैमिली संग शांति और हरियाली का आनंद लेना हो, तो बांसेरा पार्क एक अच्छा विकल्प है।

टिकट: 50 रुपये प्रति व्यक्ति

खासियत: खुला मैदान, हरियाली, पिकनिक और बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान

सुझाव: छोटे गेम्स या पिकनिक बैग लेकर जाएं, बच्चों के लिए मज़ा दोगुना हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Winter Travel in India: सर्दियों में घूमने के लिए ये है बेस्ट तीर्थ स्थल, जानें इन जगहों के नाम