होम = टेक = प्राइवेट फोटो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! सरकार ने बताया ऐसा तरीका, जिससे डर हमेशा के लिए होगा गायब

प्राइवेट फोटो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! सरकार ने बताया ऐसा तरीका, जिससे डर हमेशा के लिए होगा गायब

by | Feb 28, 2026 | टेक, देश

Cyber Safety Tips: प्राइवेट तस्वीरों या वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग आज एक गंभीर साइबर अपराध बन चुका है। कई मामलों में अपराधी न सिर्फ पैसे की मांग करते हैं, बल्कि पीड़ितों को मानसिक रूप से इतना तोड़ देते हैं कि कुछ लोग गलत कदम तक उठा लेते हैं। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने अब एक पक्का डिजिटल कवच बताया है।

अब डरने की जरूरत नहीं

गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) के आधिकारिक अकाउंट ‘साइबर दोस्त’ ने X (पहले ट्विटर) पर एक अहम जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि अगर कोई आपकी निजी फोटो या वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है, तो उससे डरने की जरूरत नहीं है।

क्या है बचाव का सबसे आसान और असरदार तरीका?

I4C के मुताबिक, StopNCII.org नाम का एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म इस समस्या का मजबूत समाधान है। यहां बिना सहमति के शेयर की गई या शेयर किए जाने की आशंका वाली प्राइवेट तस्वीरों और वीडियो को सुरक्षित किया जा सकता है।

कैसे काम करता है StopNCII?

जलती चिताओं के बीच रंगों का उत्सव! काशी में मसाने की होली! भस्म, डमरू और हर-हर महादेव की गूंज

• आपकी फोटो या वीडियो को यह प्लेटफॉर्म डिजिटल कोड (हैश) में बदल देता है।
• यह कोड सोशल मीडिया पार्टनर्स के साथ साझा किया जाता है।
• अगर कोई व्यक्ति वही कंटेंट अपलोड करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसे तुरंत पहचानकर ब्लॉक या रिमूव कर देता है।
• खास बात यह है कि आपकी असली फोटो या वीडियो किसी के साथ शेयर नहीं की जाती, सिर्फ उसका कोड इस्तेमाल होता है।

कौन-कौन से प्लेटफॉर्म जुड़े हैं इस सुरक्षा नेटवर्क से?

StopNCII के साथ दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां काम कर रही हैं, जिनमें शामिल हैं।

• Meta (Facebook और Instagram)
• TikTok
• Reddit
• Snapchat

सरकार की अपील

साइबर दोस्त ने लोगों से अपील की है कि ब्लैकमेल की स्थिति में डरें नहीं, अपराधी की बातों में न आएं और तुरंत सुरक्षित डिजिटल उपाय अपनाएं। समय रहते सही कदम उठाकर न सिर्फ खुद को बचाया जा सकता है, बल्कि अपराधियों के मंसूबों को भी नाकाम किया जा सकता है।

अब प्राइवेट फोटो या वीडियो ब्लैकमेल का हथियार नहीं रहेंगे। सही जानकारी और सही प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से आपकी डिजिटल इज्जत पूरी तरह सुरक्षित रह सकती है।

ये भी पढ़ें: जलती चिताओं के बीच रंगों का उत्सव! काशी में मसाने की होली! भस्म, डमरू और हर-हर महादेव की गूंज

बंगाल