AQI Google Maps: उत्तर भारत, खासकर दिल्ली और आसपास के बड़े शहरों में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके की हवा की गुणवत्ता जानना बेहद जरूरी हो गया है।
Google Maps का AQI फीचर क्यों है जरूरी
Google Maps में अब रियल-टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) देखने की सुविधा उपलब्ध है। यह फीचर यूजर्स को उनके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की स्थिति तुरंत दिखाता है। इससे यह तय किया जा सकता है कि बाहर निकलना सुरक्षित है या नहीं। खासतौर पर रोजाना काम या स्कूल/कॉलेज के लिए सफर करने वाले लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण टूल बन चुका है।
Google Maps पर AQI कैसे देखें
- Layers ऑप्शन के जरिए
Google Maps ऐप खोलें और प्रोफाइल फोटो के नीचे मौजूद Layers आइकन पर टैप करें। यहां Air Quality का विकल्प चुनते ही आपके इलाके का AQI स्क्रीन पर दिखने लगता है। यह तरीका Android और iPhone दोनों पर काम करता है। - Weather सेक्शन के जरिए
Google Maps के होमपेज पर Explore सेक्शन में जाएं। यहां मौसम और AQI से जुड़ा आइकन दिखाई देता है। इस पर क्लिक करने के बाद सबसे पहले तापमान और उसके नीचे Air Quality का विकल्प मिलेगा। इस ऑप्शन को चुनते ही आपके इलाके की हवा की क्वालिटी तुरंत दिख जाती है।
AQI रंगों का मतलब क्या है
Google Maps पर AQI को 0 से 500 के स्केल पर दर्शाया जाता है और विभिन्न रंगों के जरिए प्रदूषण स्तर को समझाया जाता है:
• हरा (0-100): अच्छी और सुरक्षित हवा।
• पीला (101-200): मध्यम स्तर, सतर्क रहने की जरूरत।
• नारंगी (201-300): अधिक प्रदूषण, स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
• लाल (301-500): गंभीर प्रदूषण, बाहर निकलने से पहले अतिरिक्त सावधानी जरूरी।
ताजा और सटीक जानकारी
Google के अनुसार यह डेटा हर कुछ मिनट में अपडेट होता रहता है, ताकि यूजर्स को उनके इलाके की ताजा और सटीक जानकारी मिल सके। इस सुविधा का इस्तेमाल कर आप अपने स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। अब घर बैठे ही Google Maps के जरिए अपने इलाके की हवा की गुणवत्ता का रियल-टाइम अंदाजा लगाना संभव है। खासकर प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए यह फीचर बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।
ये भी पढ़ें: VB-G RAM G विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, ग्रामीण रोजगार पर बड़ा फैसला

