होम = टेक = अब अनजान कॉल से नहीं होंगे परेशान! मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम, सरकार जल्द शुरू करने जा रही है नई सर्विस

अब अनजान कॉल से नहीं होंगे परेशान! मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम, सरकार जल्द शुरू करने जा रही है नई सर्विस

by | Oct 29, 2025 | टेक

Trending News: जल्द ही मोबाइल यूजर्स को अनजान नंबर से आने वाले कॉल उठाने से पहले ही पता चल जाएगा कि फोन किसका है। केंद्र सरकार ने देशभर की टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है कि अब कॉलिंग स्क्रीन पर सिर्फ नंबर ही नहीं, बल्कि कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम भी दिखाई देगा। यह नई सर्विस “कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP)” के नाम से शुरू की जा रही है, जिससे स्पैम और फ्रॉड कॉल्स पर लगाम लगने की उम्मीद है।

अब कॉलिंग स्क्रीन पर दिखेगा असली नाम

दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को एक सप्ताह के भीतर किसी एक सर्किल में इस सर्विस की शुरुआत करने के निर्देश दिए हैं। इस सर्विस के सक्रिय होते ही मोबाइल स्क्रीन पर कॉलर का नाम उसी तरह दिखेगा, जैसा उसने सिम कार्ड लेते समय अपनी पहचान पत्र (KYC) में दर्ज कराया था। यानी अब “Truecaller” जैसे ऐप्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

डिफॉल्ट रहेगा फीचर, चाहें तो कर सकेंगे बंद

TRAI ने इस फीचर को डिफॉल्ट रूप से सक्रिय रखने का फैसला किया है। यानी सभी यूजर्स के मोबाइल पर यह सर्विस अपने आप चालू रहेगी। अगर कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि उसका नाम दूसरों को दिखे, तो वह इसे डिएक्टिवेट करा सकेगा। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल मुंबई और हरियाणा में इस सर्विस का सफल ट्रायल किया जा चुका है।

फ्रॉड और स्पैम कॉल्स से मिलेगी राहत

TRAI के अनुसार, इस कदम से न केवल स्पैम कॉल की समस्या कम होगी बल्कि साइबर फ्रॉड और फिशिंग जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। अब किसी अंजान नंबर से कॉल आने पर यूजर को तुरंत पता चल जाएगा कि कॉल किसी परिचित का है या किसी धोखेबाज का। इससे स्कैमर्स और फर्जी लोन, इन्वेस्टमेंट या केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों की गतिविधियों पर रोक लगेगी।

सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम भारत में डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले महीनों में यह सर्विस पूरे देश में लागू हो जाए। इसके बाद मोबाइल यूजर्स बिना डर और संदेह के कॉल रिसीव कर सकेंगे।

ये भी पढ़े – जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस में लगी आग, 3 की मौत और 12 झुलसे

बंगाल