होम = टेक = बिना छुए खुद चलेगा मोबाइल, पहला ‘AI फोन’ का धमाका… TikTok मेकर ByteDance ने दिखाया भविष्य का डर और कमाल!

बिना छुए खुद चलेगा मोबाइल, पहला ‘AI फोन’ का धमाका… TikTok मेकर ByteDance ने दिखाया भविष्य का डर और कमाल!

by | Dec 8, 2025 | टेक

Tiktok Maker Launched AI Phone: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब कीबोर्ड और चैटबॉट से बहुत आगे निकल चुका है। TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने दुनिया को चौंकाते हुए पहला ‘AI फोन’ अनवील कर दिया है, ऐसा स्मार्टफोन जिसे चलाने के लिए स्क्रीन को छूने की भी जरूरत नहीं। यह फोन इंसान की तरह स्क्रीन को “देख” सकता है, खुद ऐप खोल सकता है और यूजर के लिए हर काम बिना हाथ लगाए पूरा कर सकता है।

कमांड्स पर खुद कार्रवाई

कंपनी ने इसमें अपना नया Doubao AI एजेंट लगाया है, जो मोबाइल स्क्रीन को समझकर कमांड्स पर खुद कार्रवाई करता है। यह ऐप्स ओपन करने, फूड ऑर्डर करने, मैसेज भेजने, कॉल करने और यहां तक कि टिकट बुकिंग जैसे काम भी ऑटोमैटिकली कर सकता है। दिखने में यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म की तकनीक जैसा लगता है, लेकिन अब इसे वास्तविकता में बदल दिया गया है।

वीडियो हुआ वायरल

इस AI फोन का डेमो एक बिजनेसमैन टेलर ओगन के वायरल वीडियो में देखा गया, जिसमें वह सिर्फ वॉयस कमांड बोलते हैं और फोन खुद टास्क पूरा करता जाता है। जैसे ही वह अनुरोध करते हैं, मोबाइल स्क्रीन खुद स्क्रॉल होती है, ऑप्शन चुनता है और वांछित काम कर देता है। वीडियो ने लोगों में उत्साह के साथ-साथ चिंता भी बढ़ा दी है, क्योंकि यह फीचर फोन को यूजर से ज्यादा “खुद सोचने” की क्षमता देता है।

क्या है इसमें अलग

खबरें हैं कि ByteDance जल्द ही इसके फीचर्स को थोड़ा सीमित करेगा ताकि AI संवेदनशील डेटा तक बेकाबू पहुंच न बना पाए। अभी यह सिस्टम ZTE की Nubia स्मार्टफोन सीरीज में टेस्ट किया जा रहा है। इसमें कस्टम एंड्रॉयड और ByteDance का इन-हाउस LLM सेटअप लगाया गया है। यह तकनीक Siri, Alexa या Google Assistant जैसी पारंपरिक वॉयस असिस्टेंट सर्विस से एकदम अलग है। वहां यूजर कमांड देता है और असिस्टेंट सिर्फ सीमित काम करता है, जबकि ByteDance का AI फोन पूरा मोबाइल अपने नियंत्रण में लेकर काम करता है, जैसे कोई अदृश्य व्यक्ति आपका फोन चला रहा हो।

AI फोन की लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं हुई, लेकिन इतना तय है कि यह आने वाले समय में स्मार्टफोन उपयोग करने का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है।

ये भी पढ़े: गोवा ट्रैजेडी का कहर, नाइट क्लब की आग ने झारखंड के तीन सपने बुझाए, दो सगे भाइयों की मौत से पिता सदमे में ढहे

बंगाल