Location Sharing Trick: जब आप पहाड़ी इलाके में हों या किसी ऐसे इलाके में फंस जाएं जहां इंटरनेट और नेटवर्क दोनों काम नहीं कर रहे हों। ऐसी स्थिति में अपनी लोकेशन भेजना इंपॉसिबल सा लग सकता है। लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि आप ऐसी स्थिति में भी बिना इंटरनेट और GPS के भी अपनी सही लोकेशन भेज सकते हैं। उसके लिए आपके पास एक बेसिक कंपास ऐप होना चाहिए।
कंपास ऐप करें ओपन
इसके लिए आप सबसे पहले अपने फोन में कंपास ऐप ओपन करें। ज्यादातर स्मार्टफोन्स (Android और iPhone)दोनों में कंपास ऐप पहले से होता है। अगर आपके फोन में नहीं है तो इसे पहले ही Google Play Store या App Store से डाउनलोड कर के रख लें।
लोकेशन के आस-पास की जानकारी करें नोट
उसके बाद अपनी लोकेशन के आस-पास की जानकारी नोट करें। कंपास (Location Sharing Trick) से आपको किस दिशा में देख रहे हैं, वो जानकारी मिल जाएगी। साथ ही अगर आस-पास कोई लैंडमार्क दिख रहा है जैसे मंदिर, चट्टान, नदी, पुल, इमारत तो उसका नाम और अनुमानित दूरी भी याद रखें।
SMS में शेयर करें कंपास लोकेशन
SMS में कंपास लोकेशन शेयर करें और आपको जो लैंडमार्क नजर आया XYZ ट्रेकिंग रूट, शिमला से 5 किमी दूर इस तरह से लिख कर सेंड करें, इंटरनेट भले ही बंद हो, SMS नेटवर्क से भी चला जाता है।
यह भी पढ़ें: क्या इस बार 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, भद्रा काल और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
इतना ही नहीं, कुछ ऐप्स आपको बिना इंटरनेट के भी GPS लोकेशन दिखाते हैं अगर आप पहले से ही डाउनलोड (Location Sharing Trick) कर लें। जैसे Maps.me, OsmAnd और Offline Compass इनमें से कुछ ऐप्स आपकी लोकेशन दिखा सकते हैं और आप उसकी डिटेल्स SMS में भेज सकते हैं।
यह भी देखें: EC Vs Rahul Gandhi: क्या EC हो गया राजनीतिक? Rahul Gandhi के एटम बम बयान ने बढ़ाई हलचल

