होम = टेक = iPhone 16 : Amazon और Flipkart में कौन दे रहा सस्ता, जानिए कहां से होगी ज्यादा बचत

iPhone 16 : Amazon और Flipkart में कौन दे रहा सस्ता, जानिए कहां से होगी ज्यादा बचत

by | Sep 23, 2025 | टेक, देश

Apple iPhone discount : Amazon की Great Indian Festival सेल और Flipkart की Big Billion Days सेल का मुकाबला हर साल काफी हाईलाइट रहता है, लेकिन इस बार असली आकर्षण iPhone डील्स हैं। Flipkart की बात करें तो कंपनी की साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days में इस बार smartphones पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

जानिए कहां से होगी ज्यादा सस्ता

बता दें कि iphone 16 अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध हो रहा है। जहां Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 69,000 रुपये तय है, वहीं फ्लिपकार्ट पर इसे सिर्फ 51,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब ग्राहकों को करीब 28,,000 रुपये तक की बचत हो रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए कीमत को और भी कम किया जा सकता है।

वहीं, दूसरी ओर, Amazon पर iPhone 16 की कीमत 69,499 रुपये लिस्ट की गई है। हालांकि, SBI कार्ड से पेमेंट करने पर लगभग 4,000 रुपये की छूट मिलती है, फिर भी यह कीमत Flipkart के ऑफर से काफी ज्यादा है। ऐसे में, iPhone 16 को Flipkart की सेल में खरीदना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

Apple ने इस साल iPhone 17 सीरीज़ को 256GB स्टोरेज से शुरू होने वाले वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। इसी के चलते iPhone 16 के 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमतों में भी कटौती की गई है। पहले ये मॉडल क्रमशः 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये में उपलब्ध थे, जबकि अब इन्हें 79,900 रुपये और 99,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iPhone 16: नया फीचर-पैक स्मार्टफोन

अगर फीचर्स की बात करें तो iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Dynamic Island फीचर भी शामिल है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Apple का नया A18 Bionic चिपसेट मौजूद है, जो कंपनी की लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी Apple Intelligence को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का मेन लेंस और 12MP का सेकेंडरी लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि फोन में डेडिकेटेड कैमरा कैप्चर बटन और एक्शन बटन भी है, जिससे बिना स्क्रीन को टच किए आसानी से फोटो क्लिक की जा सकती हैं।

10 मिनट में स्मार्टफोन डिलीवरी, नो-कॉस्ट EMI और बैंक डिस्काउंट के साथ

फ्लिपकार्ट की इस सेल में 10 मिनट स्मार्टफोन डिलीवरी की सुविधा भी है, जो चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है। इसमें iPhone 17 सीरीज़, Samsung Galaxy S24 और अन्य लोकप्रिय स्मार्टफोन्स शामिल हैं। साथ ही नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट जैसे फायदे भी मिल रहे हैं।

बंगाल