होम = टेक = डेटा यूज और स्पीड में भारत ने लगाई लंबी छलांग, हर दिन इतना ज्यादा डाटा उपयोग करते हैं भारतीय

डेटा यूज और स्पीड में भारत ने लगाई लंबी छलांग, हर दिन इतना ज्यादा डाटा उपयोग करते हैं भारतीय

by | Jul 16, 2025 | टेक

India Leads Internet Data Usage : भारत ने 5G लॉन्च के बाद इंटरनेट स्पीड और डेटा यूज के मामले में जबरदस्त कामयाबी हासिल की हैं। अब भारत उन 30 देशों में शामिल हो गया हैं जहां पर मोबाइल इंटरनेट की स्पीड सबसे ज्यादा हैं। भारत अब अमेरिका और चीन जैसे बड़े देशों को भी बराबरी की टक्कर दे रहा हैं। केवल दो सालों में ही भारत ने 93 वें स्थान से छलांग लगाकर दुनिया के तेज इंटरनेट देशों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

5G की दुनिया में भारत ने लगाई लंबी छलांग

5G के आने के बाद देश की डाउनलोड स्पीड अप्रैल से जून 2025 के बीच 136.53 Mbps तक पहुंच गई है। इसी दौरान अमेरिका की स्पीड 176.75 Mbps और चीन की 207.98 Mbps रही। इससे यह पता चलता हैं कि भारत अब बहुत तेज़ी से डिजिटल कनेक्टिविटी के मामले में आगे बढ़ रहा हैं।

चीन-अमेरिका पीछे

केवल डेटा स्पीड ही नहीं, बल्कि डाटा यूज़ के मामले में भी भारत अब दुनिया में सबसे आगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर यूज़र मंथली 32 GB डेटा इस्तेमाल करता हैं, जबकि यह यूज़ चीन में 29 GB और अमेरिका में 22 GB है।

ये भी पढ़ें :  सटीक विज्ञान, मैथमेटिक्स और प्लानिंग…अंतरिक्ष से आने वाले कैप्सूल को समुद्र में उतारे जाने का ये है कारण

2022 में हुई थी 5G की शुरुआत

भारत में 5G की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई थी और तभी से देश की डिजिटल दुनिया की तस्वीर बदलनी शुरू हो गई। आज देश में लगभग 57% टेलीकॉम टावर 5G नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और मार्च 2025 तक 32.6 करोड़ लोग 5G का इस्तेमाल करने लगे हैं, जो कुल वायरलेस यूजर्स का 28% है। एक 5G यूजर हर महीने औसतन 40 GB डेटा खर्च करता हैं।

देश में कुल 60 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं और लोग रोजाना लगभग 4.9 घंटे मोबाइल पर बिताते हैं। 2024 में भारत में कुल 1.1 ट्रिलियन घंटे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिताए गए, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

डिजिटल वर्ल्ड में भारत की नई पहचान

इसके अलावा, UPI ने भी डिजिटल वर्ल्ड को बहुत आगे बढ़ाया हैं। भारत में 46 करोड़ लोग और 6.5 करोड़ कारोबारी रोजाना डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं। यह सब मिलकर भारत की डिजिटल वर्ल्ड में एक नई जगह बना रहे हैं।

बंगाल