WhatsApp : भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT –In ने Whatsapp यूजर्स के लिए एक हाई-रिस्क सिक्योरिटी जारी की है। एजेंसी ने साफ कहा है कि अगर ऐप को अपडेट नहीं किया गया तो यूजर्स का डाटा खतरे में पड़ सकता है। जानिए इस चेतावनी और इससे बचाव के तरीके के बारे में।
CERT-In ने बताया कि Whatsapp के Ios और macOS वर्जन में एक गंभीर खामी पाई गई है। यह खामी लिंक्ड डिवाइस हैंडलिंग से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई अटैकर इस कमजोरी का फायदा उठाता है तो वह यूजर्स को फेक या मालिशियस लिंक पर क्लिक करवाकर उनके प्राइवेट चैट्स और संवेदनशील डाटा तक पहुंच सकता है।
किन वर्जन्स पर है असर?
- WhatsApp for iOS के 2.25.21.73 से पुराने वर्जन
- WhatsApp Business for iOS के 2.25.21.78 से पुराने वर्जन
- WhatsApp for Mac के 2.25.21.78 से पहले के वर्जन
सुरक्षित रखने के लिए ये करें
तुरंत ही Whatsapp का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। अनजाने मैसेज या URL को तब तक नहीं खोले, जब तक ऐप पूरी तरह अहडेट ना हो। दरअसल, बता दें कि फिलहाल Whatsapp की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि कंपनी आमतौर पर सिक्योरिटी से जुड़ी दिक्कतों फटाफट पैच कर देती है।
ये भी पढे : Next Generation GST रिफॉर्म्स : अब इन चीजों पर खर्च करना होगा ज्यादा पैसा, देखें लिस्ट

