होम = टेक = Instagram सस्पेंड होने पर न हों परेशान, दोबारा एक्टिव करने के लिए अपनाएं ये तरीका

Instagram सस्पेंड होने पर न हों परेशान, दोबारा एक्टिव करने के लिए अपनाएं ये तरीका

by | Jul 27, 2025 | टेक

Instagram: आजकल फोटो शेयर करने से लेकर बिजनेस चलाने तक इंस्टाग्राम जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई बार इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक सस्पेंड हो जाता है और हमें पता भी नहीं चलता कि ऐसा क्यों हुआ है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका अकाउंट गलती से, किसी शिकायत की वजह से या इंस्टाग्राम की पॉलिसी के उल्लंघन के कारण सस्पेंड हो गया है। अकाउंट को ऐसे वापस हासिल कर सकते हैं।

नॉर्मल भी हो सकते हैं कारण

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने के कुछ नॉर्मल कारण भी हो सकते हैं जिन्हें आप अंजाने में कर देते हैं। जिसमें पॉलिसी का उल्लंघन करना शामिल है। जैसे आप गलत भाषा, आपत्तिजनक कंटेंट, स्पैमिंग से जुड़े मामले में नजर आते हैं तो आपका अकाउंट (Instagram) सस्पेंड किया जा सकता है।

बार-बार रिपोर्ट के कारण भी हो सकता है एक्शन

साथ ही, अगर किसी ने आपके अकाउंट की बार-बार रिपोर्ट की हो तो भी इंस्टाग्राम आपके खिलाफ एक्शन ले सकता है। इसमें फेक या नकली अकाउंट होना, बॉट्स या ऑटो टूल्स का इस्तेमाल करना या किसी की पहचान चुराना, किसी और के नाम से प्रोफाइल बनाना शामिल है।

ऐप को करें लॉग इन

अगर आपका अकाउंट सस्पेंड हो जाता है तो पहले इंस्टाग्राम ऐप को खोलकर लॉग इन करें। अगर सस्पेंड हुआ है, तो लॉग इन करते समय आपको एक Your account has been disabled का मैसेज आएगा। जिसमें Disagree with Decision या Appeal का ऑप्शन सेलेक्ट करें। इसके बाद सस्पेंशन मैसेज के नीचे (Instagram) आपको Disagree with decision या Request a Review नाम का ऑप्शन देगा, जिसको क्लिक करके फॉर्म भरें। इस फॉर्म में आपका नाम, ईमेल, अकाउंट यूजरनेम, और एक छोटा-सा क्लेरिफिकेशन दें कि आपने कोई नियम नहीं तोड़ा।

यह भी पढ़ें: टॉर्च के सहारे यूपी की चिकित्सा व्यवस्था! बलिया जिला अस्पताल से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

इसमें, अगर ऊपर दिए गए ऑप्शन नहीं आते या आप Appमें लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर जाएं https://www.instagram.com/hacked/ या इस लिंक पर जाएं। इस फॉर्म में आपको अपने अकाउंट डिटेल्स और परेशानी बतानी होगी।

यह भी देखें: UP News: बुनियाद कमजोर, निर्माण पर सवाल, चिल्ला रोड पर नोटिस का आदेश |

 

बंगाल