ChatGPT Images 1.5: OpenAI ने बुधवार को ChatGPT Images 1.5 लॉन्च कर दिया, जो यूजर्स के लिए इमेज जेनरेशन और एडिटिंग को और आसान बना देगा। OpenAI के CEO Sam Altman ने इस नए फीचर का डेमो पेश करते हुए दिखाया कि यूजर्स अब फोटो बनाना, पुरानी तस्वीरें सुधारना और एडिट करना बेहद सहज तरीके से कर सकते हैं।
इस नए मॉडल की मदद से आप 3D गुड़िया, स्केच, प्लश टॉय डिज़ाइन, डूडल, छुट्टियों की फोटो, त्योहारों के कार्ड, एल्बम कवर और आउटफिट मैचिंग जैसी क्रिएटिव चीज़ें बना सकते हैं। Altman ने बताया कि इस फीचर का इस्तेमाल करना आसान और मजेदार है, और नतीजे यूजर की सोच के बिल्कुल अनुरूप होंगे।
क्या है नया अपडेट
Images 1.5 अब सभी ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध है और API के जरिए भी एक्सेस किया जा सकता है। नया मॉडल बेहतर क्वालिटी वाली तस्वीरें, तेज रिजल्ट और एडिटिंग टूल्स देता है। OpenAI का दावा है कि फोटो में चीज़ें जोड़ना-हटाना, दो तस्वीरें मिलाना, लेआउट बदलना और स्टाइल एडिट करना अब बहुत आसान है, साथ ही मूल फोटो की अहम डिटेल भी बरकरार रहती है।
जाने नए फीचर्स
सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप फोटो के सिर्फ एक हिस्से को एडिट कर सकते हैं, जबकि बाकी हिस्सा वैसा ही रहता है। इसके अलावा एक ही सीन में कई तस्वीरें मिलाने और स्टाइल्स चुनने की सुविधा भी है। OpenAI का यह कदम Google Gemini Nano Banana Pro को सीधे टक्कर देने जैसा है, जो पहले ही शानदार इमेज एडिटिंग फीचर के लिए जाना जाता है।
कुल मिलाकर, ChatGPT Images 1.5 क्रिएटिव फोटो एडिटिंग और जेनरेशन को नए स्तर पर ले जा रहा है, और यूजर्स के लिए इसे इस्तेमाल करना अब पहले से कहीं अधिक आसान और मजेदार हो गया है।
ये भी पढ़े: पाकिस्तान ने नीतीश कुमार की कार्रवाई पर जताई कड़ी चिंता, मुस्लिम महिलाओं के अपमान को बताया गंभीर मुद्दा

