Chatgpt Adult Mode: OpenAI अपने लोकप्रिय एआई टूल ChatGPT को लेकर एक बड़े और संवेदनशील बदलाव की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2026 में ChatGPT का Adult Mode लॉन्च कर सकती है, जो केवल वयस्क यूजर्स के लिए होगा। इस मोड में ज्यादा एक्सप्लिसिट और NSFW यूज-केस की अनुमति मिलने की संभावना है, हालांकि OpenAI ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा और नियमों से कोई समझौता नहीं होगा।
सीमित और नियंत्रित कंटेंट
बताया जा रहा है कि यह फीचर 2026 की पहली मिड में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ChatGPT भी उन AI प्लेटफॉर्म्स की श्रेणी में आ जाएगा, जहां वयस्कों के लिए सीमित और नियंत्रित कंटेंट उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि कंपनी का रुख बेहद सतर्क है और बिना पुख्ता सिस्टम के इसे लॉन्च नहीं किया जाएगा।
एज वेरिफिकेशन सबसे बड़ी शर्त
OpenAI ने स्पष्ट किया है कि Adult Mode तभी एक्टिव होगा, जब यूजर की उम्र कानूनी रूप से वयस्क साबित हो जाए। इसके लिए कंपनी पारंपरिक “ऑप्ट-इन” विकल्प की बजाय AI-पावर्ड एज वेरिफिकेशन सिस्टम पर काम कर रही है। यह सिस्टम यूजर की गतिविधियों और व्यवहारिक संकेतों के आधार पर उम्र का अनुमान लगाएगा। फिलहाल यह तकनीक टेस्टिंग चरण में है।
किन्हें मिलेगा एक्सेस?
सूत्रों के अनुसार, एज वेरिफिकेशन सिस्टम का परीक्षण कुछ चुनिंदा देशों में किया जा रहा है। अगर यह सफल रहता है, तो Adult Mode की शुरुआत पहले अमेरिका में हो सकती है। यह सुविधा फ्री यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि केवल पेड सब्सक्राइबर्स को मिलने की उम्मीद है।
पुराने विवाद से भी जुड़ा है कनेक्शन
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वेरिफाइड एडल्ट्स के लिए नए एक्सक्लूसिव फीचर्स पर काम चल रहा है। यह चर्चा GPT-4o मॉडल हटाए जाने के बाद यूजर्स की नाराजगी के बीच तेज हुई थी, क्योंकि कई लोगों को वह मॉडल ज्यादा नैचुरल और इंसानी बातचीत वाला लगता था। कुल मिलाकर, ChatGPT का Adult Mode तकनीक और जिम्मेदारी के संतुलन की बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।

