AC dry mode: बारिश की वजह से लोगों को भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ऐसी उमस वाली गर्मी में कूलर से ज्यादा एसी बेहतर काम करता है। लेकिन एसी चलने से जो बिजली का बिल आता है वो लोगों की जेब पर बोझ डालता है। इसीलिए हम आपको एसी का ऐसा मोड बताएंगे जिससे आपके एसी का बिल कूलर के बराबर आएगा।
तीन मोड देती हैं कंपनियां
गर्मियों के मौसम में एसी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसी वजह से कंपनियां एसी में तीन मोड देती हैं, जिसमें सबसे पहला मोड कूल, दूसरा ड्राई (AC dry mode) और तीसरा फैन होता है। जिसके बाद सवाल उठता है कि बारिश के मौसम में इनमें से कौन सा मोड इस्तेमाल करना चाहिए? जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UPI युजर के लिए बड़ी राहत ..अब लोन अकाउंट से भी होगा पेमेंट, जानें क्या हैं NPCI की नई गाइडलाइन
बारिश के मौसम में गर्मी के मुकाबले धूप कम तेज निकलती है। यही वजह है कि तापमान काफी कम रहता है, लेकिन बारिश के मौसम (AC dry mode) में उमस ज्यादा होती है। ऐसे में उमस कम करने के लिए आपको एयर कंडीशनर को ड्राई मोड पर चलाना चाहिए, जिससे आपका बिजली का बिल भी कम आता है और आपको उमस से राहत भी मिलती है।
यह भी देखें: Nitish Kumar on Tejashwi Yadav: विधानसभा में गरजे Nitish Kumar, तेजस्वी यादव पर किया पलटवार | News

