क्वाड ने कहा कि चीन पड़ोसियों को धमकाने के लिए जहाजों की टक्कर, वॉटर कैनन का इस्तेमाल और समुद्री संसाधनों में दखल जैसे कदम खुले तौर पर उठा रहा है। बयान में चारों देशों ने कहा है कि हम एकतरफा बल प्रयोग या दबाव डालकर मौजूदा स्थिति को बदलने के किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध करते हैं।