पड़ोसियों ने हुमैरा के अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की शिकायत की थी जिसके बाद उनका शक गहरा हो गया. उन्होंने बताया कि अभिनेत्री को लंबे समय से देखा नहीं गया था. सुबह करीब 3 बजे पड़ोसियों के फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा बार-बार बेल बजाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अपार्टमेंट में प्रवेश किया तो पाया कि हुमैरा को जमीन पर मृत पड़ी थी.