चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन विभाग, पटना ने सभी जिलों में मृत या स्थानांतरित (शिफ्ट) हो चुके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने जा रहा है। इस काम को शुरू भी कर दिया गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी और लोगों से सहयोग की अपील की है।

