असम में असेंबली इलेक्शन को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। पिछले 10 साल से राज्य की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार भी सत्ता में वापसी करने की तैयारी में है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दांव खेल दिया है। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। जिसके बाद अब चुनावी मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक हो गया है।

