नए दलाई लामा के उत्तराधिकार को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मीडिया के सामने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंचेन लामा, दलाई लामा और अन्य महान बौद्ध नेताओं के पुनर्जन्म की प्रक्रिया ‘गोल्डन अर्न’ (Golden Urn) से लॉटरी के द्वारा और चीन की केंद्रीय सरकार की स्वीकृति से ही तय होगी।

