480 CAPF companies Deploy in West Bengal: पश्चिम बंगाल में 18वीं विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को संभालने के लिए सुरक्षा बलों की कुल 480 कंपनियां तैनात होंगी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम, लोगों में सुरक्षा का विश्वास और अन्य चुनाव संबंधी कार्य सीएपीएफ के जवान करेंगे।
CAPF के जवान पोलिंग बूथ और स्ट्रॉन्ग रूम पर रहेंगे तैनात
अप्रैल माह में पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव कराए जाने की उम्मीद है। ऐसे में व्यवस्था के लिए केंद्रीय बलों की 480 कंपनियां (सीएपीएफ) को राज्य में अगले महीने मार्च में तैनात किया जाएगा। इनमें से 240 कंपनियां को 1 मार्च तक राज्य में तैनात किया जाना है। जबकि सुरक्षा बलों की दूसरी खेप 10 मार्च को पश्चिम बंगाला में जिम्मेदारी संभालेगी। इनमें सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के जवान होंगे शामिल।
28 फरवरी तक अंतिम वोटिंग सूची होगी जारी
पश्चिम बंगाल में फिलहाल एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अवैध वोटरों के नाम वोटिंग लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। बता दें कि चुनाव के लिए अंतिम वोटिंग लिस्ट 28 फरवरी को जारी होगी। उसके बाद ही राज्य में चुनाव संबंधी कार्यक्रम घोषित किए जांगे।

