होम = State = पश्चिम बंगाल = विवेक अग्निहोत्री की विवादास्पद फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की होगी विशेष स्क्रीनिंग, इन लोगों को मिलेगी एंट्री

विवेक अग्निहोत्री की विवादास्पद फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की होगी विशेष स्क्रीनिंग, इन लोगों को मिलेगी एंट्री

The Bengal Files : भाजपा समर्थक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ‘खोला हवा’ ने विवेक अग्निहोत्री की विवादास्पद फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया है. यह कार्यक्रम 13 सितंबर को दोपहर 4 बजे दक्षिण कोलकाता स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन में होगा. फिल्म की यह स्क्रीनिंग केवल आमंत्रण पत्रधारकों के लिए होगी.

5 सितंबर को रिलीज हुई थी फिल्म

संगठन के प्रतिनिधियों के अनुसार फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को पूरे देश में रिलीज हुई थी,लेकिन पश्चिम बंगाल में इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं किया जा सका था. इस आयोजन के बाद फिल्म के पहले प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. स्वप्न दासगुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि खोला हवा कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ की पहली स्क्रीनिंग प्रस्तुत करने पर गर्व महसूस कर रहा है. पूर्व राज्यसभा सांसद और खोला हवा के अध्यक्ष स्वप्न दासगुप्ता ने फिल्म के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह फिल्म एक संवेदनशील और ऐतिहासिक मुद्दे पर आधारित है, जिसे व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने की आवश्यकता है. इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी जोशी के उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है.

स्क्रीनिंग पर राजनीतिक विवाद

फिल्म के प्रदर्शन की घोषणा के बाद राजनीतिक विवाद भी छिड़ गया है. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकारा कर दिया है और इसके निर्देशक खुद इसके प्रदर्शन को लेकर शिकायतें कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक बयान में कहा था कि “विवेक अग्निहोत्री ने अरिंदम चटर्जी को रवींद्रनाथ टैगोर का भाई तक कह दिया था,जिसके बाद उन्हें अपनी गलती सुधारनी पड़ी.

ये भी पढ़ें : नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ आंदोलन से देश पर राजनीतिक संकट, जानें क्यों हो रहा अंतरिम सरकार के गठन पर गतिरोध

वहीं,भाजपा नेता सजल घोष ने इस स्क्रीनिंग को लेकर आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि घोषणा कर दी गई है, लेकिन यह निश्चित नहीं है कि पुलिस इसकी अनुमति देगी या नहीं. राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह फिल्म सिनेमाघरों में पहले भी प्रदर्शित नहीं हो पाई थी और अब भी संदेह बना हुआ है.

बंगाल