होम = News Featured = पश्चिम बंगाल में SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी, कहा- जजों पर संदेह ना करें, इस विवाद का अंत होना चाहिए

पश्चिम बंगाल में SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी, कहा- जजों पर संदेह ना करें, इस विवाद का अंत होना चाहिए

SC Stern Remark on SIR Controversy: ममता सरकार और चुनाव आयोग के बीच पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गहरा गया है। सरकार ने चुनाव आयोग द्वारा न्यायिक अधिकारियों के लिए जारी किए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल का विरोध करते हुए इसे नया विवाद बना दिया है। वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने इस मुद्दे को उठाया। सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को दरकिनार करते हुए नए निर्देश जारी कर रहा है, और अपने मॉड्यूल में यह भी कहा है कि डोमिसाइल सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में EC का सख्त कदम, ममता सरकार के 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड; जानें क्या है वजह

मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

इस पर CJI ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, ‘जजों पर संदेह मत कीजिए, वे स्वयं फैसला करेंगे. इस विवाद का अब अंत होना चाहिए.’ सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने भी स्पष्ट टिप्पणी की. बागची ने कहा, ‘ECI के अलावा प्रशिक्षण कौन देगा? हमने साफ कर दिया है कि किन दस्तावेजों को देखा जाना है. हमारे निर्देश स्पष्ट हैं, उन्हें बदला नहीं जा सकता।’

वकील सिब्बल के सवाल पर जज ने दिया जवाब

कपिल सिब्बल द्वारा उठाए गए सवाल पर चुनाव आयोग के मॉड्यूल में डोमिसाइल सर्टिफिकेट को अस्वीकार्य बताया गया है, जस्टिस बागची ने कहा, यदि हमारे आदेश में ऐसे दस्तावेज शामिल हैं, तो उन्हें अवश्य देखा जाएगा। अंत में, सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि उसके पहले दिए गए निर्देश सर्वोपरि रहेंगे, न्यायिक अधिकारी उन्हीं के अनुरूप SIR प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे और इस पूरे मामले में अनावश्यक संदेह या विवाद को अब समाप्त होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: SIR विवादः पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की ढाई चाल, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज

बंगाल