होम = State = पश्चिम बंगाल = मुर्शिदाबाद में राम मंदिर का शिलान्यास…मंदिर-मस्जिद विवाद से बंगाल में बढ़ी सियासी गर्मी, 6 दिसंबर को लेकर बड़ा ऐलान

मुर्शिदाबाद में राम मंदिर का शिलान्यास…मंदिर-मस्जिद विवाद से बंगाल में बढ़ी सियासी गर्मी, 6 दिसंबर को लेकर बड़ा ऐलान

Ram Mandir VS Babri Masjid: पश्चिम बंगाल में चुनावी मौसम नज़दीक आते ही मंदिर–मस्जिद की राजनीति फिर तेज़ हो गई है। तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर दिए बयान ने पहले ही माहौल गर्म कर रखा था, और अब मुर्शिदाबाद ज़िले के BJP नेता शंखवाह सरकार ने एक नया राजनीतिक धमाका कर दिया है। उनका कहना है कि 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में राम मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा, जिसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियाँ चल रही हैं।

बंगाल की राजनीति में तनाव और दिलचस्पी

शंखवाह सरकार के मुताबिक, इस कार्यक्रम में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मंत्री, संत और कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बाबरी मस्जिद का अध्याय बंद हो चुका है। उनके शब्दों में “राम भारतवर्ष के आदर्श हैं, राम सर्वपरि हैं और सबके हैं।” BJP नेता ने तृणमूल कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया कि बाबरी मस्जिद का मुद्दा उछालकर वह हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि किसी भी मस्जिद निर्माण चाहे वह नज़ाम मस्जिद हो, काज़ी नज़्रुल मस्जिद हो या एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर मस्जिदसे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन बाबरी मस्जिद का नाम दोबारा लाना, उनके मुताबिक, “अनावश्यक राजनीतिक उकसावा” है।

मंदिर निर्माण की घोषणा

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राम मंदिर निर्माण का फैसला तृणमूल के बयान का ‘जवाबी कदम’ नहीं है। शंखवाह सरकार का दावा है कि वे इससे लगभग एक साल पहले ही बरहामपुर में मंदिर निर्माण की घोषणा कर चुके हैं। मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को वास्तव में क्या होता है यह देखना अब पूरे बंगाल की राजनीति में तनाव और दिलचस्पी दोनों बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़े: आज जेवर एयरपोर्ट आ रहे सीएम योगी, गाजियाबाद का भी करेंगे दौरा, इस मंदिर का करेंगे उद्घाटन

बंगाल