होम = State = पश्चिम बंगाल = सुवेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला: बंगाल में चुनाव से पहले राजनीतिक तापमान चढ़ा

सुवेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला: बंगाल में चुनाव से पहले राजनीतिक तापमान चढ़ा

Suvendu Adhikari: बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा ने नया रूप ले लिया है। शनिवार, 10 जनवरी की रात पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ। अधिकारी पुरुलिया कार्यक्रम के बाद कोलकाता लौट रहे थे, तभी रोड मार्केट के पास तृणमूल झंडे लिए भीड़ ने उनकी बुलेटप्रूफ गाड़ी पर बांस की लाठियों से हमला किया। अधिकारी ने बताया कि हमला काफी देर तक चलता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। भाजपा ने इसे ममता बनर्जी के इशारे पर orchestrated हमला करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और मांग की कि बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को केंद्र और भाजपा का राजनीतिक दुरुपयोग बताया। राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है और आने वाले हफ्तों में बंगाल की राजनीति में और हलचल की संभावना जताई जा रही है।

बंगाल