Uttarakhand : 23 अगस्त 2025 की आधी रात करीब 1 बजे चमोली जिले के थराली तहसील के इलाके में अचानक क्लाउडबर्स्ट हुआ। तेज बारिश के साथ भारी मलबा और पानी बहकर नीचे की ओर आया और पूरे तहसील क्षेत्र, बाजार और आसपास की बस्तियों में तबाही मचा दी। सागवाड़ा गांव में एक युवती की मौत हुई है और एक व्यक्ति लापता है। थराली-ग्वालदम और थराली-सागवाड़ा मार्ग बंद हैं। SDRF की टीम राहत कार्य में लगी है
दुकानों और घरों में घुसा मलबा
चमोली के थराली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। SDF आवास, तहसील भवन और पास की कॉलोनियां मलबे से भर गई। कई दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गई, रात में लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। और 8–10 घरों में मलबा घुस गया और कई वाहन भी बह गए या दब गए। थराली–ग्वालदम मुख्य मार्ग और कई आंतरिक सड़कें बंद हो गईं, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आई।
जनहानि और प्रभावित लोग
सागवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई, SDRF टीम उसे निकालने में जुटी है और प्रशासन ने अब तक 2–3 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। कई लोग हल्के घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।
प्रशासन और राहत कार्य
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मौके का निरीक्षण कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए और SDRF और NDRF की टीमों की तैनाती की गई है।आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दो सो तीन लोगों के लापता होने की जानकारी है, और मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। स्थानीय पुलिस और ग्रामीण भी मलबा हटाने में बचाव दल की मदद कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : क्या आप जानते हैं उत्तराखंड के ‘खूनी गांव’ की कहानी! क्यों रखा गया खौफनाक नाम, सरकार ने पूरी की मांग
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने देहरादून, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी सहित कई जिलों में अगले 24 घंटे भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। राज्य सरकार ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

