होम = State = उत्तराखंड = PM मोदी ने जारी किए स्मारक डाक टिकट और सिक्का, CM धामी ने RSS की 100 साल की यात्रा को बताया प्रेरणादायक

PM मोदी ने जारी किए स्मारक डाक टिकट और सिक्का, CM धामी ने RSS की 100 साल की यात्रा को बताया प्रेरणादायक

Centenary celebrations of RSS : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी समारोह दिल्ली के डॉ.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।

100 वर्षों की यात्रा और योगदान

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि RSS की शताब्दी वर्ष की यात्रा देश के वैभव को बढ़ाने और राष्ट्रवाद तथा समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाती रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा या संकट की स्थिति में संगठन ने नैतिक, शारीरिक और संस्कारी दृष्टि से समाज की सेवा की है।

विशेष कार्यक्रम और अनुकरणीय पहल

RSS के 100 साल पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें CM धामी ने सभी के लिए अनुकरणीय बताया। संगठन ने समाज में शिक्षा,सेवा और देशभक्ति के क्षेत्र में अपने योगदान को मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री की पहल

पीएम मोदी ने समारोह में स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी कर RSS के 100 वर्षों के योगदान को सम्मानित किया। यह कदम संगठन की सामाजिक और राष्ट्रीय भूमिका को उजागर करने का प्रयास है।

ये भी पढ़े : हरिद्वार अस्पताल में शर्मनाक घटना : फर्श पर तड़पती रही गर्भवती महिला, प्रशासन पर उठे सवाल

बंगाल